santa 13


  • बंता: आप आयकर विभाग में क्या करने आये हैं?
    संता: मैं तो यह देखने आया हूँ कि जिनके लिये मैं दिन रात काम करता हूँ वो लोग हैं कैसे?

  • बंता: अच्छा तो पिछले हफ्ते आपके दादा का देहांत हो गया! उन्होंने मरने से पहले आखिरी शब्द क्या बोले?
    संता: बेचारे आखिरी शब्द भी नहीं बोल पाये क्योंकि मरते दम तक मेरी दादी उनके साथ थी!

  • बंता: क्या यह हो सकता है कि आप 50 फुट की सीढ़ी से कूदें और आपको चोट भी न लगे?
    संता: हाँ.. नीचे से पहले स्टैप से कूदो!

  • बंता: आदमी बूढ़ा हो गया है इसका तीन बातों से पता चल सकता है!
    संता: कौन-कौन सी?
    बंता: नम्बर एक याददाश्त का कम होना, दूसरा ... दूसरा... दूसरा....!

  • बंता: तुम्हें पता है करोड़ पति कौन होता है?
    संता: जो इन्कम टैक्स देकर लखपति रह जाये!

  • संता: तुमने कोई ऐसा बेवकूफ देखा है जो हर बात के लिए नहीं कहता हो?
    बंता: नहीं!

  • बंता: धृतराष्ट्र के 100 बच्चे थे! पाण्डु के सिर्फ 5 ऐसा क्यों?
    संता: जिनकी आंखे होती है उनको और भी काम होते हैं!

  • संता: चल दौड़ लगाते हैं, जो हारेगा वो 1000 रूपये देगा!
    बंता: ठीक है पर मुझे रास्ता नहीं पता!
    संता: बस तुम मेरे पीछे-पीछे रहना!
    बंता: धन्यवाद!

  • बंता भाषण दे रहा था! जब तक उसका भाषण खतम हुआ सारे श्रोता चले गये, सिर्फ़ संता रह गया!
    बंता: मुझे ख़ुशी है कि आप ही केवल ऐसे ब्यक्ति हैं जिन्हें मेरा भाषण समझ आया है!
    संता: जी ऐसी बात नहीं! दरअसल आपके बाद मेरा भाषण है!

  • संता: तुम गाड़ी चलाओ, मैं भगवान् को प्रार्थना करूँगा!
    बंता: क्यों क्या तुम्हें मेरी ड्राइविंग पर विश्वास नहीं है?
    संता: क्या तुम्हें मेरी प्रार्थना पर विश्वास नहीं है?

  • Comments